फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों, सब्जी उत्पादकों को दिए फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र पुंछ ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों एवं सब्जी उत्पादकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केन्द्र पुंछ के डॉ. अजय गुप्ता ने की, जबकि डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अख्तर मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने प्रधानमंत्री किसानों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विचार रखे। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र की तरफ से किसानों एवं सब्जी उत्पादकों में सब्जियों के उन्नत बीज और फलदार पौधा वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रांगण में डीडीसी चेयरपर्सन ने कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के नाम पर पौधरोपण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें