फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 हटाने के बाद भी कुछ नहीं बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 370 हटाकर केंद्र सरकार ने हमारे लोगाें की टोपियां और पगड़ियां उछाली हैं। 370 जाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में कुछ नहीं बदला है। केंद्र की तरफ से दावे किए जा रहे थे कि यह विकास में सबसे बड़ी रुकावट है, वो सिर्फ झूठे दावे थे। 370 हटने के बाद कौन सा विकास हुआ है। सड़क, बिजली की हालत खस्ता है। बेरोजगारी बढ़ रही है।
विज्ञापन

मुफ्ती मोहम्मद सईद के दौर में नौजवानों को रहबरे तालीम, रहबरे सेहत, रहबरे जरात, रहबरे खेल में लाखों नौकरियां दी गई थीं। बार्डर फोर्स की बटालियनों की भर्ती होती थी, आज यह हालात है कि एसपीओ बनने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त नौजवान आवेदन कर रहे हैं। यह बातें पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को राजोरी रवाना होने से पूर्व मेंढर में कहीं।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमें तो कहीं विकास नजर नहीं आ रहा है। अब तो नौकरियां भी छीनी जा रही हैं। सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्करों को नौकरी से निकाला जा रहा है। पहले कम से कम हमारे बच्चों की नौकरियां तो सुरक्षित थीं। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तो जम्मू-कश्मीर में जो हिंदू-मुसलिम एक साथ रहते थे, उन्हें भी सांप्रदायिक ताकतें लड़ाने का प्रयास कर ही हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर कहा कि यह सब केंद्र सरकार का दिखावा है। वह बाहर से मंत्रियों को लाकर उन्हें यहां सबकुछ सामान्य है, यह दिखाना चाहती है। केंद्र सरकार तो दिखावे के लिए करोड़ों, अरबों रुपये खर्च कर रही है। बड़े-बड़े पोस्टर छपवाने के लिए 2200 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें