फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सबको पदोन्नत करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सोमवार को स्कूल के बाहर से गुजरने वाली मुख्य सड़क को जाम कर शिक्षा बोर्ड एवं शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी शिक्षा बोर्ड से 11वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को पदोन्नत करने/सभी को मास प्रमोशन देने अथवा ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्र आरोप लगा रहे थे कि कोरोना के चलते 10 माह तक स्कूल बंद रहने के कारण उनकी पढ़ाई नहीं हो पाई। एक माह पहले स्कूल खुलने के बाद भी शिक्षकों के कक्षाएं न लेने के कारण उनकी पढ़ाई नहीं हो पाई। ऐसे में उनकी ऑफलाइन परीक्षा लेना हमारे साथ अन्नाय है। उधर विद्यार्थियों के सड़क जामकर प्रदर्शन किए जाने की जानकारी मिलने पर एसएचओ सुरेश्वर देव सिंह पुलिस दल के साथ स्कूल के बाहर पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर उन्हें सड़क से हटाकर स्कूल मैदान में लाया जहां पर उनकी स्कूल प्रशासन एवं प्रधानाचार्य से बात कराते हुए मामला सुलझाने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूल प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों तक पहुंचा कर कुछ न कुछ हल कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें