फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में सेना की 25 आर आर की तरफ से रोजा इफतार पार्टी का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील में तैनात सेना की 25 आरआर ने शुक्रवार को अवाम के बीच सौहार्द को बढ़ाने के उद्देश्य से गांव बायला में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में सभी समुदायों के लोग, पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक, पुलिस एवं सैन्य अधिकारियों, बीडीसी चेयरमैन शमीम गनेई आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने काफी समय तक एक दूसरे से बातचीत करते हुए स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद रोजेदारों ने इफ्तार किया और नमाज अदा की। उपस्थित लोगों के साथ ही बीडीसी चेयरमैन मंडी ने सेना का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेना हमेशा ही इस दूर दराज के क्षेत्र में लोगों का हर प्रकार से सहयोग करती है। हर बार सेना की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें