फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन,पुतला फूंक कर हत्याओं पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बस अड्डे पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आतंकियों द्वारा कश्मीर में अल्पसंख्यकों और दूसरे राज्य के लोगों को निशाना बनाए जाने और जिले के दो स्थानों पर सेना के जवानों पर हमला कर 9 जवानों को शहीद किए जाने को लेकर रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट करते प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान पर हमला कर उसे पीओके से खदेड़ कर उस हिस्से को भारत में शामिल कर आतंकवाद को समाप्त करने की मांग की। दोपहर को बस अड्डे पर बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां उन्होंने जिला प्रधान अमन डाबर और उप प्रधान जलील ख्वाजा की अगुवाई में कश्मीर में हो रही हत्याओं और पुंछ में सेना पर हुए दो आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जलील ख्वाजा ने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि पाकिस्तान पर हमला किया जाए तो हम भी सेना के साथ हथियार उठा कर पाकिस्तान को कब्जे वाले क्षेत्र से मार भगाएंगे।
अमन डाबर ने कहा कि 370 हटाए जाने से पाकिस्तान बौखलाया है। इसके कारण वह आतंकियों की मदद से एक बार फिर कश्मीर में 1990 की स्थिति पैदा करना चाहता है। उसके मंसूबे अब सफल नहीं होंगे। क्योंकि केंद्र में मजबूत सरकार है। जो पाकिस्तान को घर में घुस कर मारने की हिम्मत रखती है। अगर पाकिस्तान ने अपनी यह घिनौनी हरकतें बंद नहीं कीं तो उसे नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें