फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में महिला की मौत, भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। निहालपुर गांव में शशिबाला (38) पत्नी अमित कुमार की हुई मौत को उसके मायका पक्ष के लोगों ने हत्या बताते हुए पुलिस से जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वीरवार को मृतका का शव लेकर जीएमसी कठुआ पहुंचे उसके भाई ने बताया कि विवाह के बाद से ही बहन के पति का व्यवहार ठीक नहीं था। वह लगातार उनकी बहन को प्रताड़ित करता रहता था। बहन की मौत की सूचना पर जब वह बहन के गांव पहुंचा तो गांव वालों ने बताया कि उसकी बहन के साथ मारपीट की गई थी। आशंका है कि उसकी मौत इसी वजह से हुई हो। हालांकि पुलिस को दी गई जानकारी में मृतका के पति अमित कुमार ने महिला की हार्ट अटैक के कारण मौत होने की बात कही है। वहीं, परिजनों की ओर से उसकी हत्या की आशंका जताई जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें