फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम तक खुली रही सब्जी, फल और किराना की दुकानें

विज्ञापन
शहर के शहीदी चौक में दोपहर दो बजे के बाद खुली रही दुकानें। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन की ओर से जारी आदेश के बाद लगने वाला सप्ताहांत बंदी दूसरे दिन भी संशय में बीत गया। प्रशासन की ओर से सप्ताहांत बंदी को प्रभावी बनाने के लिए बाहर न आने के कारण शहर में पूरे दिन सब्जी, फल और किराना की दुकानें खुली रही। इस दौरान बहुत ही कम लोग दुकानों पर पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह शहर में दूध, सब्जी, फल और किराना की दुकानें खुली। इस दौरान शहर के मुख्य बाजार सहित कई अन्य स्थानों पर सभी दुकानें खुली और लोगों ने दुकानों से खरीददारी भी की। दुकानदारों ने पहले दोपहर के बाद दुकानों को बंद करने का फैसला भी किया। लेकिन गत दिवस की तरह ही शहर के ज्यादातर स्थानों पर खुली दुकानों को बंद करवाने के लिए कोई कार्रवाई नही दिखी। जिसके कारण दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खुली रखी। शहर के कॉलेज रोड पर सब्जी बेचने वाले पवन मेहरा का कहना था कि शुक्रवार को उन्होंने दोपहर 2 बजे के बाद अपनी दुकान को बंद कर दिया था। लेकिन अन्य दुकानें दिन भर खुली रही। जिसे कोई बंद करवाने के लिए नही आया। जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था। आज भी सुबह से उन्होंने अपनी दुकान रोज की तरह ग्राहकों के लिए लगाई है, जिसे फिलहाल शाम 3 बजे तक कोई बंद करवाने नही है। जिसके कारण उन्होंने अपनी दुकान नही बंद की है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों से उन्हें पता चला है कि शहर के शहीदी चौक पर पुलिस ने वहां खुली दुकानों को बंद करवाया है, लेकिन इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में इस तरह की कोई कार्रवाई नही हुई है।
बाजार में आए प्रतीक गुप्ता ने कहा कि कोरोना की पिछली दो लहरों के दौरान प्रशासन की ओर से जो भी आदेश जारी किए जाते थे। उसे पुलिस लागू करवाती थी। दुकानों को बंद करवाने के लिए पुलिस की गाड़ियां शहर में लगातार घूमती थी। लेकिन इस बार न तो प्रशासन की ओर से उस तरह से आदेश आ रहे है और न ही पुलिस प्रशासन के आदेश को लागू करवाने के लिए गंभीर दिखाई दे रही है। ऐसे हालात में सप्ताहांत बदी पूरी तरह से बेअसर ही रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें