फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगा रहा जाम, ट्रैफिक पुलिस करती रही दो पहिया वाहन चालकों के चालान

विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यालय को जाने वाले मार्ग के किनारे अवैध रूप से सड़क के किनारे पार्क हुए वाहनों की ? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सिर्फ चालानों तक ही सीमित रह गई है। जिसके कारण शहर में जगह-जगह जाम लगना आम हो गया है। शहर के व्यस्त रहने वाले स्थानों पर लगने वाला जाम आम लोग के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इस ओर ट्रैफिक पुलिस की नजर कब पड़ेगी इसका इंतजार है।
विज्ञापन

शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले मुखर्जी चौक, शहीदी चौक, जराई चौक, कालीबड़ी और डीसी ऑफिस के समीप लगने वाला जाम आम दिन का दृश्य बन गया है। इसमें सबसे ज्यादा मुखर्जी चौक से लेकर शहीदी चौक तक लगने वाला जाम आम लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। जिसका मुख्य कारण सड़कों के किनारे होने वाली अवैध पार्किंग है। जिस पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई काफी सीमित है। जिसका नतीजा यह है कि कई वाहन के मालिकों ने इसे अपनी नियमित पार्किंग बना लिया है। सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग ट्रैफिक जाम की मुख्य वजह बन रही है। लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए न तो आज तक प्रशासन ने कोई पहल की है और न ही नगर परिषद लोगों को पार्किंग उपलब्ध करा पाया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस ओर ध्यान न देने के कारण शहर के बाजारों में खरीदारी करने के लिए आने वाले ज्यादातर लोग सड़कों के किनारे हैं अपने वाहनों को पार्क करते हैं। जिसके कारण कई बार इन स्थानों से पैदल भी निकल पाना मुहाल हो जाता है। सबसे बुरी स्थिति शहर के मुखर्जी चौक, शहीदी चौक के अलावा कालेज रोड पर विभिन्न बैंकों की शाखाओं एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास देखने को मिलती है। इन प्रतिष्ठानों के पास भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वहां होने वाली अवैध पार्किंग शहर के यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में अपना अहम योगदान दे रही है।
शहर के वार्ड 10 से पार्षद अजय कुमार का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। लेकिन इसकी कार्रवाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के बजाए सिर्फ नाका लगाने तक ही सीमित है। सबसे खास बात यह है कि उनके नाकों के दौरान होने वाली कार्रवाई भी दो पहिया वाहन चालकों तक ही सीमित है। शहर के व्यस्त रहने वाले नाकों पर ट्रैफिक पुलिस का जवान दिखाई नही देता है। वहीं सड़क के किनारे होने वाली अवैध पार्किंग को भी यातायात पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जिसके कारण जाम का लगना लाजिमी है।
विज्ञापन

---------------------------------------
शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान किए जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कई बार प्रशासन को कह चुकी है। पार्किंग न होने के कारण सड़कों पर वाहनों का पार्क होना चालकों की मजबूरी होता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस भी सख्त कदम नही उठा पाती है। अगर प्रशासन पार्किंग की व्यवस्था कर दे तो उसके बाद भी कोई वाहन चालक नो-पार्किंग जोन में अपने वाहन को पार्क करता है तो ट्रैफिक पुलिस जरूर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

घनश्याम सिंह, डीटीआई कठुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें