उज्जपुल लुढेरा स्थित वरुण देव के स्थान पर दर्शन के लिए उमड़े भक्त, संवाद।
- फोटो : KATHUA
रामकोट। रामकोट के उज्जपुल वरुण देवस्थान पर बनाए पार्क में उगी झाड़ियों से देवस्थान की सुंदरता कम हो रही है। यहां आने वाले लोगों को अक्सर झाड़ियों से विषैले जीवों के निकलने का डर बना रहता है। इससे वह ठीक से पूजा नहीं कर पाते।
वीरवार को वरूण देव स्थान पर करीब पांच सौ श्रद्धालुओं ने माथा टेका। हर वीरवार को करीब पांच सौ से एक हजार लोग यहां मनोकामना मांगने आते हैं। उज्जपुल के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि देवस्थान पर भक्त प्रतिदिन हजारों रुपये चढ़ाते हैं। लेकिन, वर्ष 2005 के बाद संबंधित विभाग ने कोई विकास नहीं किया। एडीसी बिलावर को कमेटी का सदस्य बनाया है, और करीब 70 लाख से ज्यादा रुपये भी एकत्रित हुए हैं। लेकिन, विभाग ने आज तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया।
सरपंच जोगिंदर कुमार ने कहा है कि विभाग जल्द से जल्द उज्जपुल वरुण देवस्थान पर विकास के लिए कदम उठाए। देवस्थान पर बनाए गए शौचालय की छत पर झाड़ियां उगी हैं, जिससे इमारत कुछ ही दिन टिक पाएगी।
शोचालय के ऊपर उगी झाड़ियों का दृश्य, संवाद।- फोटो : KATHUA