फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद प्रदेश में शांति की स्थापना हुई: निर्मल सिंह

विज्ञापन
दियालाचक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिहं। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। अनुच्छेद 370 समाप्त होने से प्रदेश में आतंकवाद और अलगाववाद पर नकेल कसी है, जिससे यहां अब शांति की स्थापना हो रही है। इससे देश का हर नागरिक बेहद खुश है। ये बातें प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने वीरवार को दियाला चक में भाजपा कार्यालय में कहीं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की दूसरी वर्षगांठ पर भाजपा कार्यालय में सरपंच एवं कंडी मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री विशेष तौर पर मौजूद रहे। तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की तारीख ऐतिहासिक है। दो साल पहले आज ही के दिन केंद्र सरकार के फैसले के बाद प्रदेश में रह रहे कई लोगों की किस्मत बदल गई। वर्षों से यहां रह रहे लोगों को पहचान मिली और उन्हें उनके अधिकार मिले।
निर्मल सिंह ने कहा कि 370 हटने के बाद प्रदेश में कई अहम बदलाव हुए हैं। पत्थरबाजों, अलगाववादियों और आतंकवादियों के हौसले टूटे हैं, जिससे अब यहां शांति का वातावरण स्थापित हो रहा है। इस वातावरण को देखकर बाहर के कई लोग यहां निवेश करने में खुलकर रुचि दिखा रहे हैं। जिसका बहुत जल्द सकारात्मक परिणाम प्रदेश के लोगों को देखने मिलेगा। जो लोग आज काला दिवस मना रहे हैं, वे अलगाववाद और पाकिस्तान की सोच से जुड़े हैं। इस मौके पर डीडीसी सदस्य रिमी चाढ़क, जिला अध्यक्ष गोपाल दास, आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें