फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने 30 हजार वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। त्योहारी सीजन के दौरान शहर में ट्रैफिक के बढ़े दबाव को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वीरवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नाके लगाकर नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की गई। वहीं इस दौरान सड़क के किनारे अवैध रूप से पार्क होने वाले वाहनों को भी ट्रैफिक पुलिस ने अपनी टो-वैन से उठा लिया। दिन भर चली इस कार्रवाई के दौरान 50 वाहन चालकों के चालान करते 30 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के संबंध में डीटीआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में अगर वाहन चालकों की ओर से यातायात नियमों के प्रति गंभीरता नही दिखाई जाती है तो समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। बार-बार चेतावनी के बावजूद उनमें यातायात नियमों के प्रति गंभीरता नही दिखाए जाने के कारण ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ रही है। ताकि सड़कों पर बढ़े यातायात को नियंत्रित रखा जा सके। उनकी कार्रवाई का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था बनाने के साथ लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। इसके लिए उनकी टीम लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें