फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खराब होने से नहीं हो सकीं खेल गतिविधियां

विज्ञापन
बसोहली में तीन दिवसीय फेस्टिवल के आगाज पर लगाए गए स्टाल का निरीक्षण करते अतिथि। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। रविवार को बसोहली के टीआरसी में आयोजित आईकॉनिक वीक फेस्टिवल का आगाज हो गया। मौसम खराब होने की वजह से कोई भी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पहले दिन नहीं हो सकी। मार्च पास्ट से सलामी ली गई और मुख्य वक्ताओं ने मौजूद लोगों को संबोधित किया। बसोहली ब्लाक की बीडीसी अध्यक्ष सुषमा जमवाल ने फेस्टिवल का शुभारंभ किया। लगाए गए विभिन्न स्टालों का अधिकारियोें के साथ निरीक्षण किया। साथ ही बसोली पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार से मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सेक्रेटरी नुरसत गुल ने कहा कि बसोहली एक ऐतिहासिक जगह है। बसोहली चित्रकला पशमीना ऐतिहासिक महत्व के कारण विश्व विख्यात है। बच्चे स्पोर्ट्स एक्टिविटी में आगे आए और अपना भविष्य चुनते हुए बसोहली का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि वाटर सपोर्ट, ऐसा स्पोर्ट्स है जो हर राज्य में नहीं होता। स्पोर्ट एक्टिविटी में अगर बच्चे प्रशिक्षित होते हैं तो उन्हें राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार होना बहुत आसान है। बच्चों के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में आगे आने का यह सबसे बेहतर और सुनहरा मौका है। जम्मू कश्मीर के बच्चे वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में आगे आए और अपने भविष्य इसमें चुनते हुए आगे बढ़े। एडीसी बसोहली तिलकराज थापा ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए खेलों पर ध्यान और मादक पदार्थों से दूर रहने की बच्चों से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें