फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव हेतु किया गया कमेटी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। रविवार को व्यापार मंडल बसोहली की एक बैठक का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के चुनाव करवाने से संबंधित रणनीति तैयार की गई और उपस्थित दुकानदारों के सुझाव मांगे गए। इस बैठक में व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश फंदा सहित अन्य दुकानदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के सरपरस्त सुनील सोनी ने बताया कि व्यापार मंडल के आगामी चुनाव हेतु कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें बसोहली नगर के 13 दुकानदारों को शामिल किया गया है। यह दुकानदार इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि कितने दुकानदारों के पास वैध लाइसेंस है। वैध लाइसेंस के दुकानदार ही व्यापार मंडल के चुनाव में वोट डाल सकते है। आगे उन्होंने बताया कि करीब सात साल के बाद व्यापार मंडल के चुनाव होने जा रहे हैं। दीपावली के बाद यह चुनाव कभी भी हो सकते हैं। बैठक में में राकेश मेहरा, सुनील कनोत्रा, गोपाल आनंद, कुलभूषण सिंह और अन्य उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें