फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगत ने गुरु साहिब के सामने शीश नवाया

विज्ञापन
गुरुद्वारा में उपस्थित महिला संगत। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर बुधवार को राजबाग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारे में दो दिन पूर्व शुरू हुए श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग डाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने गुरू साहिब के सामने शीश नवाया और गुरु की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रागी जत्थों ने गुरू महिमा का गुणगान किया। वहीं धर्मप्राचारकों ने गुरू साहिब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए संगत को प्रेरित किया। श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए रागी भाई शौकिन सिंह, भाई तरनप्रीत सिंह ने संगत को सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी और गुरु महिमा का गुणगान करते हुए संगत को निहाल किया। रागी जत्थे के अलावा प्रचारक भाई विशाल सिंह ने गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गुरुद्वारा कमेटी के राहुल सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरी आस्था के साथ इस पर्व को मनाया गया है। वहीं उन्होंने संगत से गुरु जी के बताए मार्ग का अनुसरण करने और आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की तादाद में उमड़ी संगत ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ही प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें