फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर शहर के वार्ड 10 स्थित चर्च परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेते इसाई बिरादरी - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। प्रभु यीशु का बलिदान दिवस गुड फ्राइडे शहर के वार्ड 10 स्थित सेकर्ड हार्ट चर्च में मनाया गया। इस दौरान आयोजित फॉदर डॉमेनिक की अगुवाई में आयोजित प्रार्थना सभा में ईसाई बिरादरी के सदस्यों ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया। विश्व कल्याण के लिए दिए गए उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर ईसाई बिरादरी के प्रधान दानिश चीदा ने बताया कि आज के दिन ही प्रभु यीशु ने अपने भक्तों के लिए बलिदान देकर नि:स्वार्थ प्रेम का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया था। प्रभु यीशु ने सूली पर चढ़कर प्रेम और क्षमा का जो संदेश दिया था, वह अद्वितीय है। उनके इसी बलिदान को याद करने और उनके वचनों के माध्यम से इंसानियत की राह दिखाने वाले ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने का दिन गुड फ्राइडे है। आज के दिन प्रभु यीशु को दोपहर बाद करीब 3 बजे ही क्रॉस नुमा खंभे पर लटकाया गया था। ईसाई लोग आज के दिन प्रभु यीशु की याद में व्रत रखते हैं और गिरजाघरों में जाकर प्रार्थनाएं करते हैं। खासकर लोग गिरजा घरों में दोपहर बाद इकट्ठा होते हैं और करीब 3 बजे भावभीनी प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें