फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्नवास राशि के वितरण में आ रही बाधाओं को दूर किए जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर कठुआ में आयोजित बैठक के दौरान नारेबाजी करते वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी, संवाद? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। केंद्र सरकार की घोषित पुनर्वास राशि के वितरण में हो रही देरी पर पश्चिमी पाकिस्तान रिफ्यूजियों में प्रशासन के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने बुधवार को एक बैठक आयोजित कर घोषित पुनर्वास राशि का वितरण करने में आ रहे व्यवधान को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के प्रधान लब्बा राम गांधी ने कहा कि 60 सालों से लोग अपने हक के लिए तरस रहे हैं। वेस्ट पाकिस्तान फौजियों को केंद्र से मिली राहत अधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण उन तक नहीं पहुंच पा रही है। जिसके चलते जिले में रहने वाले सैकड़ों रिफ्यूजी परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि पुनर्वास राशि के लिए जिले के 34 वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजियों ने अपने सभी दस्तावेज पूरे कर डिवीजनल कमिश्नर के कार्यालय में भेजे थे। लेकिन, अब तक मात्र 22 लोगों को इसका लाभ मिला है। इसी तरह जिले में अब भी सैकड़ों ऐसे लोग हैं, जिनके दस्तावेज राजस्व विभाग के कर्मचारियों की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि रिफ्यूजियों की इस समस्या को लेकर गत दिनों उन्होंने प्रशासन के साथ बैठक की थी, और रिफ्यूजियों के दस्तावेज बनाने के लिए पंचायत स्तर पर वेरिफिकेशन कराए जाने की मांग की थी। लेकिन, वह भी अब तक पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन से रिफ्यूजियों की समस्याओं का जल्द समाधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें