फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियाला चक में हाईवे किनारे 35 निर्माण गिराए

विज्ञापन
दियाला चक में हाइवे किनारे अतिक्रमण हटाने का काम जारी। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का हाइवे किनारे अतिक्रमण हटाने का काम बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान करीब 35 कच्चे और पक्के निर्माण ढहाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को दियाला चक में हाईवे के एक तरफ से अतिक्रमण हटाया गया था। बुधवार को कार्यवाही वहीं से शुरू हुई। इस दौरान अधिकारियों को आदेश पर जेसीबी से सड़क की दूसरी तरफ से अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू हुई, और दोपहर दो बजे तक चली। इसमें करीब 35 कच्चे और पक्के निर्माण तोड़े गए।
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि वीरवार से चड़वाल में अतिक्रमण हटाया जाएगा। छन्न अरोड़ियां, मंगतियां, हमीरपुर और राजबाग तक इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ इस कार्रवाई से हाईवे किनारे वाले दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें डर सताने लगा है कि इस कार्रवाई के बाद एक्सप्रेस वे और सिक्स लेन हाईवे बनाने का काम तेजी से शुरू हो जाएगा। इसकी जद में आने वाली दुकानों को भी तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें