फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटें सीमित करने के खिलाफ विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हीरानगर के गिरधारी लाल डोगरा डिग्री कॉलेज में प्रवेश न मिलने पर रोष जताते विद्यार्थी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए सीटें सीमित किए जाने के विरोध में वीरवार को गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल कॉलेज में विद्यार्थियों ने मुख्य गेट बंद कर उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानाचार्य कार्यालय में जाकर ओपन ऐडमिशन के लिए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल मानसी शर्मा ने कहा कि पिछले कई दिनों से विद्यार्थी दाखिले के लिए कॉलेज में चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन दाखिला नहीं मिल रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य से बात करने पर उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए इस कॉलेज में 320 सीटें सीमित की गई हैं। इससे अधिक किसी भी बच्चे को यहां दाखिला नहीं मिल सकता।
उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जिस कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, वहां नहीं मिल रहा। जिन कॉलेजों में सभी विषय पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं, वहां दाखिला लेने के लिए कहा जा रहा है। कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी विद्यार्थी प्रधानाचार्य दफ्तर में जा घुसे। जहां उन्होंने ओपन ऐडमिशन की मांग करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने उन्हें बताया कि दाखिले के लिए सीटें सीमित करने का फैसला उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। उसी हिसाब से दाखिले किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को हो रही परेशानी को सुलझाने के लिए डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य से बात करते हुए कहा कि बच्चों को जो परेशानी आ रही है, लिखित रूप में कॉलेज की ओर से उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजी जाए। इसी दौरान उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर यहां के विद्यार्थियों को इस कॉलेज में दाखिला नहीं मिला तो उनके साथ मिलकर संघर्ष शुरु करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें