पत्रकार वार्ता को संबोधित करते शरणार्थी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष। - विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। जम्मू कश्मीर शरणार्थी एक्शन कमेटी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर मढ़ीन के तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि तहसीलदार शरणार्थियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। इन्हें आवंटित की गई जमीनों पर लोगों ने कब्जे कर रखे हैं, जिन्हें हटाने में तहसीलदार की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।
कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदेव सिंह ने कहा कि तहसीलदार और छन्न अरोड़ियां के नायब तहसीलदार को निलंबित करने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले एक्शन कमेटी ने जुलूस निकाला था। क्योंकि, दोनों अधिकारियों की ओर से शरणार्थियों की अनदेखी की जा रही है। इस जुलूस के बाद तहसीलदार ने सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू में कमेटी के सदस्यों के लिए कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जो, बेहद दुखद है। इसलिए उच्च अधिकारियों से मांग करते हैं कि तहसीलदार को निलंबित किया जाए।
इसी दौरान उन्होंने यह मांग भी की कि शरणार्थियों को आवंटित की गई जमीन पर उन्हें कब्जा दिलाया जाए। इस मौके पर अशोक कुमार, दीपक रैना, कुलदीप राज, मोहिंदर शर्मा, आदि मौजूद रहे। वहीं, इस बारे में तहसीलदार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी के बारे में कोई अपशब्द नहीं कहे।