फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत राशन किया वितरित

विज्ञापन
शहर के पटेल नगर में गरीब परिवारों को राशन वितरित करते भाजपा जिला पूर्व प्रधान प्रेम नाथ डोगरा, सं? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत शहर के पटेल नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय पार्षद व पूर्व भाजपा जिला प्रधान प्रेमनाथ डोगरा ने 45 बीपीएल परिवारों को योजना के तहत राशन का वितरण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों को उनकी जीविका चलाने के लिए केंद्र सरकार की इस योजना के तहत निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें हर परिवार के प्रत्येक सदस्य को सरकार पांच किलो राशन निशुल्क दे रही है। जोकि, दीपावली तक जारी रहेगा। ताकि, कोरोना महामारी के दौरान रोजगार से वंचित हुए लोगों को गुजारे के लिए परेशान न होना पड़े।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रयास से कठुआ में इस योजना के तहत नियमित रूप से राशन की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने अपने स्वयं के प्रयास से कठुआ को तीन ट्रक अतिरिक्त राशन भी उपलब्ध कराया था। जिसके चलते जिले के गरीब परिवारों को कोरोना के दौरान भी परेशानी से बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें