हीरानगर। पुलिस ने पशु तस्करी का बड़ा प्रयास विफल करते हुए रविवार को 19 मवेशियों को पशु तस्करों से मुक्त कराया। एक पशु तस्कर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
जम्मू पठानकोट हाईवे पर लौंडी मोड़ पुलिस नाके पर वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी यशपाल शर्मा ने अपनी टीम के साथ एक ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 19 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और मवेशियों को मुक्त कराया। चालक की पहचान मोहम्मद सदीक निवासी नरवार जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।