कठुआ। जिला विकास परिषदों को कार्यालय की सुविधा देने के बाद सरकार ने स्टाफ की तैनाती शुरू कर दी है। इसके तहत पहले चरण में हर जिला विकास परिषद में एक पंचायत लेखा सहायक और अर्दली तैनात किए गए हैं। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की आयुक्त सचिव लक्ष्य गुप्ता और सहायक पवित्र सिंह को जिला विकास परिषद जम्मू में तैनात किया गया है।
प्रदेश में वीरवार को स्टाफ देने की कवायद के तहत विजयपुर ब्लॉक से पंचायत लेखा सहायक नीरज कुमार और सहायक रत्न लाल को सांबा जिला विकास परिषद तो वहीं ब्लॉक भद्रवाह से पंचायत लेखा सहायक भवन शर्मा और डीपीओ कार्यालय से अर्दली कमल शर्मा को जिला विकास परिषद डोडा के साथ तैनात किया गया है। इसी तरह से कठुआ जिला पंचायत लेखा सहायक ब्लॉक कठुआ से सन्नी सिंह और ब्लॉक हीरानगर से अर्दली शुभम चंगोत्रा को जिला विकास परिषद के साथ तैनात किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह से स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है। स्टाफ की उपलब्धता से जिला विकास परिषदों के कामकाज में सहूलियत और तेजी आने की उम्मीद है। यह भी उम्मीद जताई जा रही है सरकार जल्द बाकी स्टाफ भी तैनात कर देगी।