फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में आर्मी गोल्ड स्पॉट टीम की हुई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पल्लन गांव में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन आर्मी गोल्ड स्पॉट की टीम ने गुड़ा की टीम को हराकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायत के पंच शिवदेव सिंह और और गांव के अन्य कई वरिष्ठ नागरिकों ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच आर्मी गोल्ड स्पॉट और गुड़ा कल्याल की टीम के बीच खेला गया, जिसमें आर्मी गोल्ड स्पॉट की टीम ने 2-1 से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। दूसरा मैच मल्हार और कटनी की टीम के बीच हुआ, जिसमें मल्हार की टीम ने 2-0 से कटनी की टीम को हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। आयोजक सूरज सिंह, ओंकार सिंह, देवेंद्र सिंह, राजपाल सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि पल्लन गांव में आयोजित की गई वॉलीबाल प्रतियोगिता में इस वर्ष कई इलाकों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि हीरानगर, बनी, बिलावर की देवल सहित अन्य कई इलाकों से आई टीमों के मैच शुक्रवार को कराए जाएंगे। एक सप्ताह तक चलने वाली प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें