फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड स्टाफ और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में बिजली ढांचे में सुधार के लिए फील्ड स्टाफ और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय की जाए। बिजली ढांचे में सुधार के लिए शुरू की परियोजनाएं तय समय में पूरी की जाएं। ये निर्देश डीसी राहुल पांडेय ने जिला सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को जारी किए।
विज्ञापन

बुधवार को डीसी ने बिजली क्षेत्र के कामकाज की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई। अधिकारियों ने विभिन्न विंगों की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में डीसी को बताया। डीसी ने विशेष रूप से नए स्टेशनों के निर्माण और ढांचे में सुधार से जुड़े कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
उन्होंने इंजीनियरों को जिला प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप की आवश्यकता वाले मुद्दों को चिह्नित करने का भी निर्देश दिया।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में नए सब-स्टेशन, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और ढांचों का काम तेजी से चल रहा है। डीसी ने जिला और यूटी कैपेक्स, बैक-टू विलेज-3, पीआरआई अनुदान, पीएमएजीवाई और पीएमडीपी के तहत किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधीक्षक अभियंता जेपीडीसीएल, कार्यकारी अभियंता कठुआ, कार्यकारी अभियंता परियोजना विंग जम्मू-कठुआ, कार्यकारी अभियंता एसटीडी डिवीजन-3, जेपीडीसीएल कठुआ और सीपीओ कठुआ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें