फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए की इमारत में चलता है प्राथमिक उपचार केंद्र मल्हार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल की मल्हार पंचायत के प्रतिनिधियों ने सरकार से उनके गांव में बनाए गए प्राथमिक उपचार केंद्र की पक्की इमारत बनाने की मांग की है। पंचायत की सरपंच सलीमा बेगम, पंच मोहम्मद रफीक, पंच गुलजार अहमद ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व मल्हार में सरकार की ओर से प्राथमिक उपचार केंद्र बनाया गया था। सालों बीतने के बाद भी सरकार की ओर से आज तक प्राथमिक उपचार केंद्र के लिए सरकारी इमारत नहीं बनाई गई है। प्राथमिक उपचार केंद्र पिछले 20 वर्षों से गांव में स्थित एक कच्चे घर की निजी इमारत में किराए पर चल रहा है।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया जिला उपायुक्त कठुआ के मल्हार दौरे के दौरान भी कई बार अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया था कि प्राथमिक उपचार केंद्र की पक्की इमारत बनाई जाए, लेकिन आज तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया गया। सरपंच ने कहा कि पंचायत में कई कनाल सरकारी भूमि उपलब्ध है, जहां प्राथमिक उपचार केंद्र की सरकारी इमारत बनाई जा सकती है। किराए के एक कच्चे घर में चल रहे प्राथमिक उपचार केंद्र में कई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। सरपंच और मल्हार पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों ने सरकार से प्राथमिक उपचार केंद्र मल्हार की सरकारी इमारत बनाने की मांग की है। साथ ही डॉक्टरों के रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें