फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 कार्यालयों का औचक निरीक्षण 99 कर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के 47 विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 99 कर्मी गैरहाजिर मिले। इनकी रिपोर्ट बनाकर मंडलायुक्त कार्यालय में सौंप दी गई है। गैरहाजिर कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कोष कार्यालय को निर्देश दिया गया है कि इन सभी के अगस्त माह का वेतन जारी न किया जाए।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर डीसी राहुल यादव द्वारा गठित टीमों ने कठुआ, हीरानगर, बनी और बसोहली में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने कठुआ में पांच सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। पर्यटन विकास की जिले में जिम्मेदारी संभाले लखनपुर के बनी-बसोहली विकास प्राधिकरण कार्यालय में 11 स्टाफ कर्मियों को गैरहाजिर पाया गया है। इनमें एओ, एईई, दो जेई, एक सीनियर असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट, ड्राफ्टमैन, जूनियर असिस्टेंट, दो ड्राइवर और एक अर्दली शामिल हैं।
लखनपुर के इस कार्यालय में पहुंचे डीसी ने दफ्तर से उपस्थिति रजिस्टर को जब्त कर लिया है। वहीं आरटीओ कार्यालय में तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद आईसीडीसी कार्यालय में जांच की गई। यहां एक कर्मचारी अनुपस्थित रहीं। जिला औद्योगिक केंद्र कठुआ में पांच कर्मचारी नदारद रहे।
विज्ञापन

डीएफओ कठुआ कार्यालय में एक, बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में तीन, पीएचई सिविल कार्यकारी अभियंता कार्यालय में चार, पीएचई मेकेनिकल कार्यकारी अभियंता कार्यालय में एक, लोक निर्माण विभाग कार्यालय में चार कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें