फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड का किया जमकर अभ्यास

विज्ञापन
रिहर्सल परेड में हिस्सा लेते होम गार्ड्स, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर होने वाले जिला स्तर के समारोह की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली परेड को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जवानों ने कड़ा अभ्यास किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन परेड कमांडर डीएसपी अरविंद की अगुवाई में सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस, होमगार्ड, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के अलावा एनसीसी कैडेटों की 11 अलग-अलग टुकड़ियों ने बैंड की धुन पर करीब दो घंटे कड़ा अभ्यास किया। परेड के समन्वयक डीएसपी डीआर सुखदेव सिंह जम्वाल ने अभ्यास सत्र का निरीक्षण करने के बाद प्रतिभागियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सुखदेव सिंह ने कहा कि प्रदर्शन में सुधार करने के लिए मात्र तीन दिन शेष हैं। क्योंकि, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त को परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल तय है। ऐसे में अभ्यास के लिए बचे सीमित समय का बेहतर से बेहतर उपयोग करना है। ताकि समारोह के दौरान परेड आकर्षण का केंद्र बने। इसके लिए परेड में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी, चाहे वह बेल्ट फोर्स के जवान हों, या फिर एनसीसी कैडेट, सभी को अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील कुमार, सहायक आयोजक मास्टर मोहन लाल डब्ब के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल परेड में हिस्सा लेते एनसीसी कैडेट, संव?- फोटो : KATHUA

स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल परेड की अगुवाई करते डीएसपी अरविंद, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें