फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता के 75 वर्षगांठ पर विद्यार्थी परिषद हर वार्ड में फहराएंगा तिरंगा

विज्ञापन
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते अभाविप कार्यकर्ता, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहर के सभी 21 वार्डों में तिरंगा फहराएगा। परिषद की इस कार्रवाई की जानकारी नगर मंत्री साहिल प्रणालियां ने दी है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए साहिल ने कहा कि परिषद के आयोजित इस कार्यक्रम में आम लोगों के अलावा एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, आदि शामिल होकर इस 15 अगस्त को ऐतिहासिक बनाएंगे। इस महोत्सव के जरिये देश की भावी पीढ़ी तक स्वतंत्रता आंदोलन की हरेक बात पहुंचाने की कोशिश है। ताकि, देश का हर एक व्यक्ति आसान और रुचिकर तरीके से आजादी के आंदोलन के बारे में सब कुछ जान सके।
उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ का मतलब 75 साल पर विचार, 75 साल पर उपलब्धियां, 75 साल पर एक्शन और 75 साल पर संकल्प शामिल हैं। जो, स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। इस स्वतंत्रता को एक महोत्सव के रूप में मनाएं। जिन महान क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान इस देश को आजाद कराने में दिया, यह उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर परिषद के नगर सह मंत्री स्वर्णदीप, नगर छात्रा प्रमुख भूमिका, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख तनिष्का एवं राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख अभय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें