रामकोट में कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए हीटर के साथ बिजली कर्मी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
रामकोट। बिजली विभाग ने शुक्रवार को अवैध रूप से चल रहे पांच कनेक्शन, दो एसी और पांच हीटर जब्त किए हैं। जेईई नरेन्द्र देव सिंह ने बताया कि तीन महीनों से लगातार रामकोट के अंतर्गत बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए छापामारी की जा रही है। बिजली चोरी के जो मामले सामने आए हैं, उनमें चोरी करने वालों ने ज्यादातर तारों में कट लगाकर और सीधे तार डालकर चोरी की तरकीब को अपनाया है। लोगों को बिजली चोरी की आदत को बदलना पड़ेगा, अन्यथा उन्हें जुर्माना देना होगा। मौके पर मीटर रीडर वीर सिंह, सुनित सिंह, आदि मौजूद रहे। संवाद