बसोहली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 18 अक्तूबर को चंडी माता कुंड की विशाल शोभायात्रा गांव घोडल नगाली से चंडी माता दरबार नुकनाली के लिए रवाना होगी। छड़ी यात्रा के आयोजक धनी राम पुजारी ने बताया कि यह चंडी माता का मंदिर गांव घोडल नगाली के मध्य कुंड तहसील बसोहली जिला कठुआ में स्थित है। लोगों की इस मंदिर के प्रति विशेष आस्था है। बड़ी संख्या में छड़ी यात्रा में लोग भाग लेते हैं।
यह शोभायात्रा चंडी माता मंदिर कुंड से 18 अक्तूबर को सोमवार सुबह सात बजे रवाना होगी। रात्रि को तहसील बनी के गला इलाके में विश्राम होगा। दूसरे दिन मंगलवार सुबह दस बजे चंडी माता दरबार नुकनाली में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद तीसरे दिन वापस रवाना होकर रात्रि को बाकोघा नामक स्थान में विश्राम होगा। वहीं, बुधवार सुबह चंडी माता कुंड को शोभायात्रा वापस आ जाएगी। यात्रा में शामिल लोगों के लिए चंडी माता कमेटी के सदस्यों की ओर खाने-पीने का प्रबंध माता के दरबार में किया गया है। सभी लोग गर्म कपड़े, कंबल इत्यादि अपने साथ लेकर यात्रा में शामिल हों।