फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री रिपब्लिक डे परेड के लिए स्वयंसेवकों का चयन

विज्ञापन
प्री रिपब्लिक डे परेड कैंप- 2021 के लिए चयननित होने पर स्वयंसेवक को सम्मानित करती प्रभारी प्रधानाचा - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जयपुर राजस्थान के बियाणी कॉलेज ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट कलवार की ओर से आयोजित होने वाले प्री रिपब्लिक डे परेड कैंप -2021 के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवक का चयन होने पर कॉलेज परिसर में संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. राज किरण ने चयनित छात्रा विशाली जसरोटिया का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मनित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि नई दिल्ली में वर्ष 2022 के दौरान होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू संभाग के कॉलेजों के दो स्वयंसेवकों की एक टीम का शिविर में भाग लेने के लिए चयन हुआ है। जो कि शिविर में जम्मू संभाग के कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करेगी। इन दो स्वयंसेवकों में से एक राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की विशाली जसरोटिया भी है। जो कि स्नातक 5 वें सेमेस्टर की छात्रा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतिभागियों का चयन सीधे तौर पर उनके सांस्कृतिक, परेड, संचार कौशल और अन्य प्रासंगिक क्षेत्रों में दिखाए गए प्रदर्शन के आधार पर युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय नई दिल्ली द्वारा किया गया है। प्रधानाचार्य ने कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो मनमोहन सिंह के साथ प्रो रितु कुमार शर्मा और प्रो.नेहा बंदराल की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें