फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का कटा संपर्क

विज्ञापन
भारी बारिश के बाद बिलावर क्षेत्र में बढ़ा नदी का जलस्तर, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज पहाड़ी इलाकों में वीरवार सुबह हुई बारिश से यहां बहने वाले नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। उज, नाज, भीनी, तलैन, टीरडी, बसंतर, हवाड, पनाड सहित अन्य बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कट गया है। बैरल गांव के ओंकार चंद ने बताया कि दो दरियाओं के मध्य में बसे उनके गांव का संपर्क बरसात के दिनों में अन्य इलाकों से कट जाता है। क्योंकि, आज तक गांव के लिए पुल का निर्माण नहीं किया गया है। वहीं, बिशंबर दास ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को बरसात के दिनों में उठानी पड़ती है। जब जलस्तर बढ़ जाता है, तो कई दिनों तक गांव का संपर्क अन्य इलाकों से कटा रहता है।
विज्ञापन

संदीप कुमार ने बताया कि गांव में बरसात के मौसम में जब कोई बीमार पड़ जाता है, तो पुल की व्यवस्था न होने के कारण पानी को पार करना मुश्किल हो जाता है। बैरल गांव के लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके गांव के लिए भीनी दरिया के ऊपर पुल का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें