महानपुर। कस्बे के राम लीला मैदान में भाजपा ने अनुच्छेद 370 और 35ए हटने की दूसरी वर्षगांठ पर वीरवार को तिरंगा फहराया, और राष्ट्रगान गाया। उसके पश्चात लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक का आयोजन हुआ।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे डीडीसी अध्यक्ष कठुआ कर्नल महान सिंह ने तिरंगा फहराकर एकात्मता दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त का दिन जम्मू कश्मीर वासियों के लिए कभी न भूलने वाला है। दो वर्ष पूर्व आज के दिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाया गया था। इतना ही नहीं, अब से ठीक एक वर्ष पूर्व 5 अगस्त को ही राम मंदिर का शिलान्यास भी हुआ था।
इस मौके पर स्थानीय सरपंच सोनल गुप्ता ने कहा कि यह दिन जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए ऐतिहासिक रहा है। इस मौके पर सरपंच शेर सिंह, सरपंच दर्शन कोहली, सरपंच सविता देवी, अंकुश बेद, राजकुमार और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।