फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखने लगा गर्मी का तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में 40 दिनों से बारिश नहीं हुई है। इधर, लगातार मौसम साफ रहने से गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और पारा 34 डिग्री करीब के पहुंचा। दिन के समय तेज धूप के कारण लोग बेहाल दिखे।
विज्ञापन

बिलावर निवासी प्रमोद कुमार, सुदर्शन गुप्ता, वीरेंद्र कुमार और प्रवीण सिंह ने बताया के आमतौर पर अप्रैल महीने में वैशाखी के बाद ही इस प्रकार का मौसम देखने को मिलता था, लेकिन इस वर्ष मौसम ने 15 दिन पूर्व ही करवट बदल ली है। बुधवार को बिलावर का तापमान इस सीजन का सबसे गर्मी वाला दिन रहा और पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे लोग गर्मी के कारण बेहाल दिखे।
तेज धूप होने के कारण बहुत कम लोग दिन के समय अपने घरों से बाहर निकले। जिसके बाजार सूने दिखे। बता दें कि शाम ढलने के बाद इलाके के तापमान में कमी दर्ज हो जाती है और पारा 25 डिग्री के करीब रहता है, लेकिन दिन के समय धूप के कारण आए दिन तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें