फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सुरक्षा जेल को लेकर हाईकोर्ट में आपत्ति दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। डांबरा में प्रस्तावित हाई सिक्योरिटी जेल को लेकर गांव वासियों का आरोप है कि जबरन जेल बनाने का प्रयास है। जबकि लोग नहीं चाहते कि यहां जेल बने। यहां के धीरज बसौत्र ने लोगों की ओर से हाईकोर्ट में प्रस्तावित हाई सुरक्षा जेल को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी जेल का विरोध करने वाले धीरज बसौत्रा सहित सभी गांव वासियों ने एकजुट होकर कहा कि हम लोग यहां पर जेल नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर सरकार खेल मैदान, स्कूल, अस्पताल बनाए तो कोई भी आपत्ति नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्रस्तावित हुई हाई सुरक्षा जेल को लेकर हाईकोर्ट जम्मू में एक आपत्ति दर्ज करवाई गई थी। जिसके चलते हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए कि इसकी पूरी जानकारी दी जाए। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार एवं उपराज्यपाल से बार-बार यही आग्रह कर रहे हैं कि वे अपने इस फैसले पर फिर से विचार करें और प्रस्तावित जेल को कहीं और स्थानांतरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें