फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के चार नए मामले आए सामने, 329 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। डेंगू के डंक से पीड़ितों संख्या जिला में लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिला में 4 और नए मामले आने के बाद अब जिला में डेंगू के पाए गए मरीजों की संख्या 329 हो गई है।
विज्ञापन

ताजा मामले पल्ली मोड़, जंगलोट और शहर के वार्ड 6 व 10 से सामने आए हैं। जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तीन अलग-अलग टीमें दिनभर जंगलोट और शहर वार्ड 10 में लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करती रही। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल सदस्यों ने लोगों को अपने घरों के आसपास किसी भी तरह के पानी को जमा न होने देने की अपील की। जंगलोट गांव में विभाग की टीमों ने डेंगू प्रभावित इलाकों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया। साथ ही घरों में टूटे-फूटे सामान में पनप रहे डेंगू के मच्छरों के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए लोगों से घरों में जमा पानी को हटाने के लिए कहा।
स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि डेंगू के खिलाफ विभाग लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवा रहा है। लेकिन इसके बाद भी मामले सामने आने का मुख्य कारण लोगों का इसके प्रति गंभीर नही होना रहा है। लोगों को खुद रिहायशी इलाकों के आसपास जमा होने वाले पानी का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें