फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी लगाकर बताया बेकार चीजों का सही इस्तेमाल करने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को निकाय समिति कार्यालय में वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों ने रद्दी और बोतल से बनाया सामान प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में आठ प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। एसडीएम राकेश शर्मा कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने प्लास्टिक की बोतल से बनाए गमले, रद्दी से बनाए लैंप और जूट बैग प्रदर्शित करते खराब चीजों का सही उपयोग करने का संदेश दिया। ईओ अमित शर्मा ने कहा कि घर में बेकार पड़े प्लास्टिक या अन्य सामान का उपयोग सही कामों में किया जा सकता है। इसे यहां-वहां फेंकने बचकर पर्यावरण को दूषित होने से भी बचाइए।
प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को मुख्यातिथि व निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा ने प्रमाण पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया। समिति के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें