फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में कठुआ ने मारी बाजी

विज्ञापन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी खेलते बच्चे। - विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। उपमंडल में चल रही अंतर जोन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शुक्रवार को अंडर-14 बॉयज के बीच कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, शतरंज और कैरम के मुकाबले कराए गए। कबड्डी के फाइनल मैच में कठुआ जोन की टीम ने मढीन जोन को पटखनी देकर 24 अंकों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

वॉलीबॉल में सल्लन जोन के खिलाड़ियों ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए बनी जोन को 2-1 से हराकर फाइनल जीत लिया। खो खो के फाइनल में लखनपुर जोन की टीम ने 3 अंकों से हीरानगर की टीम मात देकर जीत हासिल की। फुटबॉल का फाइनल मैच हीरानगर जोन और कठुआ जोन की टीम के बीच खेला गया। हीरानगर की टीम ने 2-0 से कठुआ को हराकर शानदार जीत हासिल की। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से कराई जा रही यह प्रतियोगिताएं 8 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसमें 12 जोन के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें