कार्रवाई के दौरान जब्त की गई लाहन को नष्ट करती आबकारी टीम। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में अवैध रूप से देसी शराब तैयार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ जारी अभियान में आबकारी विभाग टीम ने तीन अलग-अलग गांवों में दबिश देकर वहां तैयार देशी शराब के अलावा शराब का निर्माण करने के लिए रखी गई लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
शनिवार को आबकारी विभाग के आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देश पर डीसी आबकारी जम्मू कुसुम शर्मा की देखरेख में छापेमारी टीम में शामिल ईटीओ वीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, रजी अहमद एवं सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा की टीम ने बरनोटी, सुमवां और मुट्ठी जगीर गांवों में दबिश देकर वहां से 10 लीटर तैयार देशी शराब और 300 किलोग्राम लाहन को बरामद किया। जिसे मौके पर नष्ट कर दिया। आबकारी अधिकारियों के अनुसार मानकों को अनदेखा कर अवैध भट्ठियों में तैयार की जाने वाली शराब स्वास्थ्य के लिए अति खतरनाक है। ऐसी शराब को लोग पीने से बचें।