फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 11 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में सर्दी की दस्तक के बाद भी डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के 11 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के इस सीजन में मरीजों की संख्या 249 हो गई है। शुक्रवार को रिपोर्ट हुए नए मामले शहर के वार्ड छह, नौ, दो, 17, कालीबड़ी, हटली मोड़ से हैं।
विज्ञापन

उधर, गोविंदसर में केंद्र से आई विशेषज्ञों की टीम की हिदायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी रूटीन सर्वे में जुटी हुई हैं। तीन टीमों को गोविंदसर गांव में तैनात किया गया है, जो रूटीन एंटी लारवा स्प्रे के साथ-साथ डेंगू मच्छर पनपने की जगह पर निगरानी रखते हुए पानी के बरतनों को भी खाली करवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें