फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे की भूमि अधिग्रहण समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस-वे की जद में आने वाली जिले की जमीनों के अधिग्रहण सहित संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक जिला सचिवालय के सभागार में डीसी ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इसमें बताया गया कि मुख्य रूप से दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पंजाब के अमृतसर से जम्मू-कश्मीर के कटड़ा के साथ जुड़ेगा। कठुआ जिले में इसकी लंबाई 45 किमी रहेगी। 634 किलोमीटर का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की भारतमाला परियोजना के तहत ली गई परियोजनाओं में से एक है।
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त ने राजस्व टीमों को काम की गति में तेजी लाने और अड़चनों को हल करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से आह्वान किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि गजट अधिसूचना में पहले से अधिसूचित उन खसरा नंबरों पर जमीन की बिक्री या खरीद न हो। परियोजना निदेशक एनएचएआई अजय कुमार रजाक, उप परियोजना प्रबंधक ईश गुप्ता, प्रबंधक फीडबैक इंफ्रा सारंग प्रमोद कामे, तहसीलदार नगरी, तहसीलदार कठुआ, तहसीलदार हीरानगर, तहसीलदार मढ़ीन और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कुल 50 गांव का संयुक्त माप और 32 गांव का सर्वेक्षण चल रहा है, जिसमें नेशनल हाईवे अधिनियम, 1956 के प्रावधानों के अनुरूप है। यह काम आगे बढ़ाया जा रहा है। बताया गया कि राजस्व टीम भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से पहले स्थानीय हितधारकों को बोर्ड में ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें