सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के साथ साथ कंप्यूटर प्रणाली से लैस करने के लिए सांझी मोड़ में प्रशिक्षण संस्थान खोला गया। डीसी ओम प्रकाश ने अपेक्स संस्थान कठुआ की सांझी मोड़ शाखा का उद्घाटन किया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक सूरज कुमार, पूर्व विधायक कुलदीप राज, डीडीसी मढ़ीन के सदस्य कर्ण कुमार और सरपंच राहुल हंस मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि उन्हें सशक्त किया जा सके। एपेक्स संस्थान की ओर से क्षेत्र के युवक युवतियों को कंप्यूटर से लेकर टेलरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वो भी अपनी आजीविका के साधनों का विस्तार कर सकें। संवाद