फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेएएसीएल ने फिंतर में किया सांस्कृतिक संध्या का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए जेकेएएसीएल के उप कार्यालय कठुआ की ओर से बिलावर के फिंतर गांव में वीरवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौजूद एसओसीओ संजीव गुप्ता ने कहा कि संस्कृति के साथ हर अछूते स्थान तक पहुंचना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इलाके के कई लोग आज तक संस्कृति के बारे में ज्यादा जागरूक नहीं हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए किया गया है। जम्मू संस्कृति की दृष्टि से बहुत समृद्ध है, और हमारा लक्ष्य संस्कृति को हर घर तक ले जाना है। ताकि युवा वर्ग को अपनी जड़ों का पता चल सके और लोगों को जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव भरत सिंह जेकेएएस के निर्देशन में और संजीव राणा के अतिरिक्त सचिव जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी की देखरेख में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत जुलेखा फरीद और राकेश मल्होत्रा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों से हुई। जिन्होंने अपने भावपूर्ण गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद रुखसाना अख्तर और पार्टी की ओर से डोगरी लोक नृत्य के साथ अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद चमन मट्टो द्वारा कव्वाली गाई गई, जिससे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का समापन राव ब्रदर्स की प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें