हीरानगर। राजबाग पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दो लोडर से पांच मवेशी मुक्त कराए हैं और दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाने के नजदीक नाके पर एसएचओ अमित सांगड़ा ने दो लोडर को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उनमें पांच मवेशी बरामद हुए।
पुलिस ने दोनों वाहन चालक तस्करों को मौके पर ही दबोच लिया। जिनकी पहचान जसवीर कुमार निवासी राजपुरा मधून जिला सांबा और मिथुन चौधरी निवासी मीराचक तहसील रामगढ़ जिला सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। संवाद