कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीएमसी के निर्माणाधीन पुल के लिए बनाए गए गड्ढे में अनियंत्रित कार जा घुसी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन गनीमत रही कि उसमें सवार चालक बाल-बाल बच गया।
बुधवार की सुबह घटना उस समय पेश आई जब जम्मू की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर जीएमसी कठुआ को हाईवे से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरी। इस घटना के बाद वहां लोग जमा हो गए। उन्होंने चालक को निकाला। कार चालक को सकुशल देख लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद