फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित रूप से पानी सप्लाई न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कंडी क्षेत्र की गांव सप्रेन में नियमित रूप से पानी सप्लाई न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों में संबंधित विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुनील सिंह ने बताया कि लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। सप्ताह में मात्र एक बार पानी सप्लाई होता है। कई बार विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से नियमित पानी सप्लाई की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कुछ दिन पहले मोटर खराब होने के कारण कई दिनों तक पानी नहीं मिला लेकिन विभाग ने लोगों की सुध तक नहीं ली। अब भी हफ्ते में कुछ घंटे ही पानी मिल रहा है। जिन लोगों के पास पानी स्टोर करने की कोई व्यवस्था नहीं है, उन्हें अधिक परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से पानी की सप्लाई होती रही, तो मजबूरन हमें विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें