हीरानगर। डब बिरादरी की वार्षिक मेल चंदवां गांव स्थित बाबा ब्रह्म, माता स्योति के देवस्थल पर 19 नवंबर को मनाई जाएगी। मेल प्रबंधन समिति के सदस्य बलकार चंद डब ने बिरादरी के परिवारों को आमंत्रित करते हुए कहा कि मेल में प्रदेश के अलावा पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली से श्रद्धालु शामिल होंगे।
सुबह पूजा के बाद हवन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए दोपहर को सामूहिक भोज की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बिरादरी के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना काल के चलते पिछले वर्ष मेल का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार सब यहां पहुंच कर देवस्थान में माथा टेक कर आशीर्वाद ग्रहण करें। संवाद