फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बनने पर भी नहीं खुले विभिन्न कार्यालय, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। तहसील का दर्जा मिले हुए महानपुर को लगभग 10 वर्ष होने को हैं, लेकिन अभी तक सरकार यहां कल्याण विभाग, खाद आपूर्ति विभाग, बागवानी विभाग, फ्लोरीकल्चर, कोष विभाग कार्यालय नहीं खोल पाई है। इससे स्थानीय लोग बहुत परेशान हैं। इन सभी कार्यों के लिए लोगों को अब भी बसोहली जाना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेंद्र पादा, सरपंच सुरजीत सिंह और सरपंच सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि बैक टू विलेज कार्यक्रमों और उपायुक्त के लगाए दरबार में लोग कई बार मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस समस्या का हल नहीं हो पाया है। कार्यालयों के अभाव में लोग अपने कार्य के लिए बसोहली जाते हैं। इसमें बहुत समय खराब होता है।
उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि लोगों की समस्या को देखते हुए उपरोक्त कार्यालय खोलने की पहल की जाए। इस संबंध में तहसीलदार रमेश सिंह ने कहा कि ये सभी कार्यालय फिलहाल महानपुर में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने भी अपने उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें