फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिन बाद भी पायलट की जानकारी न मिलने से परिवार आहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। रंजीत सागर झील में दुुर्घटनाग्रस्त सेना के रुद्र हेलिकॉप्टर में सवार पायलट कैप्टन जयंत जोशी की तलाश 16वें दिन भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। उधर, उनके परिवार के सदस्यों का दर्द फिर फूट पड़ा है। बुधवार शाम सोशल मीडिया पर पायलट के भाई नील जोशी ने रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि 16वां दिन भी बिना किसी खबर के पूरा हो गया है। देश के सर्वश्रेष्ठ उपकरणों के साथ चल रही खोज बेनतीजा रही है। यह माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ रहा है। रक्षा मंत्री और पीएमओ को टैग करते हुए उन्होंने लापता पायलट को वापस लाने में उनकी मदद किए जाने की अपील की है। लिखा कि बचाव अभियान के कोई परिणाम सामने न आना उनके माता पिता के लिए यातना से कम नहीं। उधर, रंजीत सागर बांध में नौसेना के गोताखोरों की ओर से भारी उपकरणों के साथ झील में तलाशी अभियान सुबह नौ बजे शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें