रामकोट। डेरली पंचायत में पिछले कुछ दिनों से पानी की सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंच चरण देव सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पानी लाने के लिए डेरली पंचायत के लोगों को प्राकृतिक स्त्रोतों की ओर रुख करना पड़ता है। वह भी इन दिनों दूषित होता है।
उन्होंने बताया कि एक तो पानी आने का कोई निश्चित समय नहीं है, दूसरा जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की सप्लाई तीसरे या चौथे दिन दी जाती है, जिसके चलते पंचायत के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञानचंद ने जल शक्ति विभाग से जल्द सप्लाई बहाल करने की मांग की है। संवाद